20 Apr 2024, 09:27:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

40 साल से गायब था खोमद्राम गंभीर सिंह यू-ट्यूब की मदद से मिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 1:32AM | Updated Date: Feb 22 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंफाल । फेसबुक के जरिए तो आपने किसी अपने को ढूंढ निकालने की खबरें पढ़ी और सुनी होंगी लेकिन यूट्यूब वीडियो की मदद से किसी शख्स को अपने परिवार से मिलने के बारे में शायद कम ही सुना होगा। मगर एक यूट्यूब वीडियो ने 40 साल पहले इम्फाल से गायब हुए शख्स को अपने परिवार से मिलाने का काम कर दिया।
 
जिसका नाम  खोमद्राम गंभीर सिंह 1978 में मणिपुर से गायब हो गए थे।उस समय उनकी उम्र 26 साल थी। उनके परिवार को उनके बारे में कभी कुछ पता नहीं चला। लेकिन कुछ दिन पहले ही उनके भतीजे ने यू-ट्यूब पर एक वीडियो देखा, जिसमें एक शख्स मुंबई की सड़कों पर हिंदी गाने गा रहा था। गंभीर के भाई कुलाचंद्र ने बताया मुझे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। वो शख्स कोई और नहीं उनका खोया हुआ भाई था। परिवार ने तुरंत वीडियो अपलोड करने वाले से संपर्क किया और गंभीर को खोज निकाला। 1978 में शादी के कुछ महीनों बाद ही गंभीर ने घर छोड़ दिया था। वह अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »