19 Apr 2024, 22:31:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक ने भारतीय नागरिक हामिद निहाल अंसारी को किया रिहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2018 11:19AM | Updated Date: Dec 18 2018 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी लड़की से आॅनलाइन दोस्ती के बाद अवैध तरीके से मिलने पहुंचे भारतीय नागरिक हामिद निहाल अंसारी (33) को सोमवार को रिहा कर दिया गया है। वह छह साल बाद अपने देश लौटेंगे। बता दें कि पाक कोर्ट ने संघीय सरकार को हामिद की सजा पूरी होने पर स्वदेश वापस भेजने की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए एक महीने का समय दिया था।
 
हामिद की सजा 15 दिसंबर को पूरी हुई है। मुंबई के रहने वाले हामिद निहाल अंसारी (33) पेशावर सेंट्रल जेल में बंद थे। उन्हें सैन्य अदालत ने फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने के आरोप में 15 दिसंबर 2015 को तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। अफगानिस्तान से पाकिस्तान में अवैध रूप से घुसने पर 2012 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वह कथित रूप से एक लड़की से मिलने के लिए पाकिस्तान गए थे, जिससे उनकी आॅनलाइन दोस्ती हुई थी।
 
यह फर्जी पहचान पत्र उन्हें इस फेसबुक फ्रेंड ने भेजी थी। हामिद ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी और खुद को बेकसूर बताया था। इस साल अगस्त में कोर्ट ने सजा में छूट की मांग कर रही हामिद की याचिका तब खारिज कर दी थी जब आंतरिक मंत्रालय ने कोर्ट को भरोसा दिलाया था कि उन्हें 15 दिसंबर को रिहा कर दिया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »