28 Mar 2024, 20:31:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जिम्बाब्वे में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2018 2:00PM | Updated Date: Dec 17 2018 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरारे। जिम्बाब्वे में रविवार को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राजधानी हरारे से 49 किलोमीटर दूर हाईवे पर दो मिनी बसें एक-दूसरे से टकरा गईं जिसमें 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। 
 
पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी ने बताया कि एक मिनी बस का टायर फट जाने से वह सामने से आ रही दूसरी बस से जा टकराई जिसके कारण एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक यह हादसा जिम्बाब्वे और मोजाम्बिक की सीमा के नजदीक हुआ। पुलिस इस हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »