लिस्बन। पुर्तगाल के सेरा डी पियाज में आज एक मेडिकल एंबुलेंस हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय चिकित्सा आपात संस्थान ने यह जानकारी दी है। संस्थान ने एक बयान में बताया कि आपात सेवा का यह हेलीकाॅप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हो गया और बाद में काफी खोजबीन के बाद इसका मलबा सेरा डी पियाज पहाड़ियों से बरामद किया गया। यह क वोलोंगों नगर निकाय के अधिकार क्षेत्र में है। बयान में कहा गया है कि इसमें सवार सभी चारों लोग मारे गए हैं। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है।