23 Apr 2024, 19:49:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया में अमेरिकी हमले में अल-शबाब के आठ आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2018 12:04PM | Updated Date: Dec 16 2018 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने सोमालिया में हवाई हमले कर आतंकवादी संगठन अल-शबाब के आठ आतंकवादियों को मार गिराया है। अमेरिकी सेना की अफ्रीकी कमान ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक सोमालिया की संघीय सरकार को समर्थन देने के लिए लगातार अल-शबाब को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
अमेरिकी सेना ने 15 दिसंबर को सोमालिया के गांदारशे में सटीक हवाई हमले कर अल-शबाब के आठ आतंकवादियों को मार गिराया। अमेरिकी सेना ने कहा कि हवाई हमले की जानकारी सोमालिया की सरकार को पहले से ही दी गयी थी। सरकार के सहयोग से ही इन हमलों को अंजाम दिया गया। गौरतलब है कि अल-शबाब सोमालिया में 2006 के दौरान एक आतंकवादी संगठन के रूप में उभरा था। इस क्षेत्र में अब तक अल-शबाब कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दे चुका है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »