29 Mar 2024, 16:44:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कुशनेर हो सकते हैं व्हाइट हाउस के अगले चीफ ऑफ स्टॉफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 5:00PM | Updated Date: Dec 14 2018 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने दामाद जारेड कुशनेर को व्हाइट हाउस के अगले चीफ ऑफ स्टॉफ (सर्वोच्च गैर निर्वाचित पद) नियुक्त करने का विचार कर रहे हैं।
 
हफिंगटन पोस्ट ने व्हाइट हाउस के करीबी एक शीर्ष रिपब्लिकन के हवाले से गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि  ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प के पति और मौजूदा समय में व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार कुशनेर ने इस सिलसिले में ट्रम्प से मुलाकात की है।
 
हफिंगटन फोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसने इस बारे में जब व्हाइट हाउस से जानकारी मांगी, तो व्हाइट हाउस ने जवाब नहीं दिया। ट्रम्प ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने इस पद के लिए पांच उम्मीदवारों की सूची को छोटा कर दिया है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »