24 Apr 2024, 14:39:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस : स्ट्रासबर्ग हमले का हमलावर ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 2:50PM | Updated Date: Dec 14 2018 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस के स्ट्रासबर्ग के क्रिसमस बाजार में मंगलवार को तीन लोगों को मौत के घाट उतारने वाले हमलावर को पुलिस ने मार गिराया। गृह मंत्री क्रिस्टोफर कास्टनर ने इसकी पुष्टि की। शहर के न्यूडोर्फ-मेनू जिले में चेरिफ चेकट को मार गिराया गया।
 
कास्टनर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे तीन पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर एक शख्स को देखा। उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया लेकिन जैसे ही वह पलटा, उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। कास्टन ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह मारा गया।
 
गौरतलब है कि 29 साल के इस हमलावर के पास बंदूक और चाकू था और इसने मंगलवार को क्रिसमस बाजार के पास कई राउंड गोलियां चलाई और लोगों पर चाकू से हमला किया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि 13 घायल हो गए थे, जिसमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »