29 Mar 2024, 05:32:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भ्रष्टाचार के मामले में ब्राजील के दो पूर्व राष्ट्रपतियों के खिलाफ मुकदमा शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2018 1:13PM | Updated Date: Nov 25 2018 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्राजीलिया। ब्राजील के दो पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा और डिल्मा रूसेफ पर भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा शुरू हो गया है। दोनों पर सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास के जरिए रिश्वत लेने का आरोप है। दोनों की पार्टी वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष और अन्य नेताओं पर भी इस मामले में आरोप लगे हैं। पार्टी ने हालांकि, इन मामलों को पक्षपात और घिनौनी चाल बताया है।
 
बता दें कि दोनों पूर्व राष्ट्रपतियों के खिलाफ अटार्नी जनरल रोडरिगो जैनोट ने पिछले साल ही शिकायत की थी। उनका आरोप था कि दोनों ने सरकारी तेल कंपनी के जरिए 39 करोड़ डॉलर की रिश्वत ली थी। संघीय अदालत ने बीते शुक्रवार को उनकी शिकायत मंजूर करते हुए मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। आरोपितों को 15 दिन में अपनी सफाई पेश करनी है। 2011 से 2016 के बीच देश की राष्ट्रपति रहीं रूसेफ पर पहली बार आपराधिक मामला दर्ज हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »