25 Apr 2024, 17:23:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैलिफोर्निया आग में मरने वालों की संख्या 56 हुई, 130 अभी भी लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 6:23PM | Updated Date: Nov 15 2018 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। अमेरिका के पश्चिमी कैलिफोर्निया र्प्रांत में जंगलों में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 तक हो गई है और कम से कम 130 लोग अभी भी लापता हैं। बुटे काऊंटी शैरिफ कोरी होनिया ने बुधवार को पत्रकारों को बताया" आज रात तक 130 लोग अभी भी लापता हैं और आठ अन्य लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इन्हें मिलाकर मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 56 तक हो गई है। इस बीच पुलिस प्रमुख ने बताया कि 47 लोगोंं की शिनाख्त कर ली गई है। इस आग के बाद पुलिस ने  लापता 98 लोगों के नामों की सूची जारी की है और लापता लोगों की तलाश में 278 राहत एवं बचाव कर्मियों को लगाया गया है। इस बीच स्थानीय लोगों ने एक स्थानीय बिजली कंपनी पर आरोप लगाया है कि बिजली लाइनों के सही रखरखाव नहीं होने के कारण यह आग  लगी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »