29 Mar 2024, 04:22:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान से बाहर भेजे गए 70 हजार करोड़ रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2018 2:27PM | Updated Date: Nov 14 2018 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि करीब 5.3 करोड़ डॉलर (करीब 70,490 करोड़ पाकिस्तानी रुपए) की संपत्ति गैरकानूनी तरीके से देश से बाहर ले जाई गई है। जवाबदेही पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक शहजाद अकबर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमने अब तक 5,000 से अधिक फर्जी खातों की पहचान की है जिनका उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया। 
 
अकबर ने एसेट्स रिकवरी यूनिट के काम में प्रगति का जिक्र करते हुए कहा, हमने पाया कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए करीब 5.3 अरब डॉलर की संपत्ति गैरकानूनी तरीके से देश से बाहर ले जाई गई। यह राशि 700 अरब रुपये के बराबर है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने विदेशों में जमा अवैध धन वापस लाने के लिए एसेट्स रिकवरी यूनिट की स्थापना की थी। अकबर ने यह भी कहा कि ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात सहित 10 देशों पर फोकस है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »