29 Mar 2024, 05:13:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुबई पुलिस ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2018 10:10AM | Updated Date: Nov 10 2018 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (यूएई) और खासकर दुबई में इस बार की दिवाली अलग तरह की रही। सरकार ने पहली बार दिवाली को बड़े पैमाने पर मनाया। दुबई पुलिस की बैंड द्वारा भारत के राष्ट्रगान को बजाते देखना वहां रहने वाले भारतीयों के लिए यादगार अनुभव रहा। निश्चित तौर पर यह प्रवासी भारतीयों के लिए गर्व और गौरव का क्षण था।
 
10 दिनों का उत्सव, समापन आज- पहली बार यूएई में इतने बड़े पैमाने पर दिवाली मनाई गई। दुबई सरकार भारत के कंसुलेट जनरल के साथ मिलकर पहली बार 10 दिनों के लिए दिवाली मना रही है। यूएई और यहां का मुख्य शहर दुबई पूरी तरह दिवाली के रंग में रंगी नजर आई। दुबई में 1 नवंबर से शुरू हुआ दिवाली का जश्न 10 नवंबर तक चलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »