29 Mar 2024, 17:27:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका में रिहा हो सकते हैं तमिल कैदी, महिंदा राजपक्षे का नया पैतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2018 11:53AM | Updated Date: Nov 5 2018 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के नवनियुक्त प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के सांसद पुत्र नमल ने रविवार को इशारा किया कि जेलों में बंद तमिल समुदाय के लोगों को रिहा किया जा सकता है। पीएम के सांसद बेटे ने कहा कि तमिल कैदियों को रिहा करने की इस अल्पसंख्यक समुदाय की पुरानी मांग को जल्द पूरा किया जा सकता है। इसे तमिल सांसदों का समर्थन पाने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है। तमिल समुदाय का आरोप है कि कई लोग लंबे समय से आतंकवाद निरोधी कानून के तहत जेल में बंद हैं और उन पर औपचारिक रूप से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। समझा जा रहा है कि नमल का यह बयान श्री लंका में मुख्य तमिल पार्टी- तमिल नेशनल अलायंस को लुभाने के लिए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »