29 Mar 2024, 21:31:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हांगकांग के पत्रकार, मार्शल आर्ट्स उपन्यासकार लुइस चा का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2018 1:00PM | Updated Date: Oct 31 2018 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हांगकांग। हांगकांग के पत्रकार और बेहद लोकप्रिय मार्शल आर्ट्स उपन्यासकार लुइस चा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। चा द्वारा हांगकांग में शुरू किए गए समाचार पत्र ‘मिंग पाओ डेली न्यूज’ के अनुसार, लेखक का मंगलवार को हांगकांग के अस्पताल में निधन हुआ।
 
प्राचीन चीनी तलवारबाजों के बारे में लिखे गए चा के उपन्यासों की लाखों प्रतियां बिकी हैं और चीनी भाषियों में वह बेहद लोकप्रिय हैं। इन उपन्यासों पर फिल्में, टीवी शो, रेडियो ड्रामा, कॉमिक्स, वीडियो गेम्स बने हैं। इन उपन्यासों में ‘द हेवेन सोर्ड एंड द ड्रैगन सैबर’ और ‘द ईगल शूटिंग हीरोज’ शामिल है। चा का जन्म 1924 में चीन के हांगझोऊ प्रांत में हुआ।
 
उनकी पहली किताब ‘द बुक एंड द सोर्ड’ 1955 में आयी और बाजार पर छा गई। उन्होंने मार्शल आर्ट्स पर कुल 14 उपन्यास लिखे। वह अपनी पुस्तकें जिन योंग के नाम से लिखते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »