29 Mar 2024, 21:07:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील में दक्षिणपंथी उम्मीदवार बोलसोनारो ने राष्ट्रपति चुनाव जीता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2018 11:13AM | Updated Date: Oct 30 2018 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रासीलिया। ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में दक्षिणपंथी नेता जेयर बोलसोनारो ने जीत दर्ज की। उन्हें 55.42 वोट मिले। वह एक जनवरी को मिशेल टेमेर के स्थान पर राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनका कार्यकाल 2022 तक चलेगा। खबरों के मुताबिक, आधिकारिक नतीजों के मुताबिक, अब तक 97 फीसदी मतगणना के साथ बोलसोनारो ने जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी फर्नांडो हद्दाद को 44.58 फीसदी वोट मिले।
 
बोलसोनारो ने इस जीत के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में कहा, हम सब साथ मिलकर ब्राजील की किस्मत बदलेंगे। हम जानते हैं कि हम किस दिशा में जा रहे हैं। अब हम यह भी जान गए हैं कि हमें कहां जाना है, ब्राजील के मेरे प्यार देशवासियों इस विश्वास के लिए आपका धन्यवाद। बोलसोनारो को पहले चरण के चुनाव में 46 फीसदी वोट मिले थे जबकि हद्दाद को 29 फीसदी वोट मिले थे। बता दें कि छह सितंबर को पहले चरण के चुनाव प्रचार के दौरान बोलसोनारो पर एक चुनावी रैली के दौरान एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »