19 Apr 2024, 08:19:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान यात्रा पूरी करके मोदी स्वदेश रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2018 7:52PM | Updated Date: Oct 29 2018 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की दो दिन की यात्रा संपन्न करके आज रात स्वदेश के लिए रवाना हो गए। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय शिखर बैठक के बाद रात्रिभोज में शामिल होने के पश्चात नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हवाई अड्डे पर जापान में भारत के राजदूत और जापान सरकार के अधिकारियों ने श्री मोदी को विदाई दी। मोदी शनिवार देर रात टोक्यो पहुंचे थे।

रविवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे उन्हें माउंट फूजी के समीप यामानशी में अपने निजी आवास पर ले गये थे और वहीं दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बैठक हुई थी। रात में दोनों नेता ट्रेन से टोक्यो लौटे थे। आज सुबह प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में शिरकत के साथ ही उन्होंने जापानी कारोबारियों के एक सम्मेलन में हिस्सा लिया और शाम को प्रधानमंत्री कार्यालय में आबे के साथ 13वीं भारत-जापान वार्षिक शिखर बैठक में भाग लिया जिसमें दोनों देशों के बीच 23 समझौतों, पांच ऋण करारों एवं चार व्यापारिक करारों पर हस्ताक्षर किए गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »