17 Apr 2024, 00:13:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन अंटार्कटिका में बनाएगा पहला हवाई क्षेत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2018 12:00PM | Updated Date: Oct 29 2018 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन की योजना है कि वह निकट भविष्य में अंटार्कटिका में अपना पहला हवाई क्षेत्र बनायेगा। चीन के विज्ञान और तकनीक मंत्रालय के दैनिक समाचार पत्र केजी रिबाओ ने अज्ञात सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी। स्पुतनिक इंटरनेशनल के अनुसार यह हवाई क्षेत्र एक-दो वर्ष में बनकर तैयार होने की उम्मीद है इसके लिए वैज्ञानिक और पर्यटक समूहों दोनों की इसमें निवेश करेंगे।
 
चीन के शोधकर्ताओं ने एक ऐसे स्थान का चयन किया है जो हमेशा बर्फ से ढका रहता है और बहुत ही कम गति से घुमता है। इसके बावजूद अंटार्कटिका में हवाई क्षेत्र के निर्माण का कार्य आसान कार्य नहीं है और इसमें कुछ समय आवश्य लगेगा। चीन अभी तक अंटार्कटिका में अन्य देशों और ज्यादातर रूस के हवाई मार्गों का इस्तेमाल कर रहा था लेकिन इससे काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था और इसके लिए काफी अधिक समन्वय की आवश्यकता पड़ती थी। 
 
फिलहाल चीन का एकमात्र ध्रवीय विमान जुआइंग (स्रो ईगल) 601 उड़ान भरने और उतरने के लिए दूसरे देशों की हवाई पट्टी का इस्तेमाल करता है लेकिन इन देशों के साथ समन्वय स्थापित करना काफी मुश्किल काम होता है। इसी कारण से चीन ने अंटार्कटिका में हवाई क्षेत्र के निर्माण करने की संभावनाओं पर काम करना शुरू किया। यह अंटार्कटिका में बनने वाला 21 हवाई क्षेत्र होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »