29 Mar 2024, 20:42:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्व पाकिस्तान जज के नाम पर 2,200 रजिस्टर्ड कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2018 11:50AM | Updated Date: Oct 29 2018 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक पूर्व जज सिकंदर हयात को शनिवार को पता चला कि उनके नाम पर 2200 कारें रजिस्टर्ड हैं। हयात के वकील मियां जफर ने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उनके क्लाइंट ने अब तक सिर्फ एक ही कार खरीदी है। खबरों के अनुसार पूर्व जज के नाम पर 2200 कार रजिस्टर्ड होने को लेकर सनसनी मच गई है।
 
खबरों के अनुसार पूर्व जज के वकील मियां जफर ने कहा कि मेरे क्लाइंट के नाम पर 2,224 कारें रजिस्टर्ड हैं। वकील ने घटना के बारे में सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देते हुए कहा, कुछ दिन पहले मेरे क्लाइंट और पूर्व जज को एक कार का चालान मिला था। इस कार को उन्होंने खरीदा भी नहीं था। पंजाब एक्साइज ऐंड टैक्सेशन डिर्पाटमेंट द्वारा इस बाबत जानकारी दिए जाने के बाद यह सामने आया कि हयात 2,224 वाहनों के पंजीकृत मालिक थे। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एक्साइज डिपार्टमेंट के सचिव और निदेशक को इस मामले में एक रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »