20 Apr 2024, 11:44:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया: टेक ऑफ के 13 मिनट बाद क्रैश हुआ विमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2018 10:02AM | Updated Date: Oct 29 2018 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया का लॉयन एयर यात्री विमान सोमवार को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 188 लोग सवार थे। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रवक्ता यूसुफ लतीफ ने मीडिया को बताया, इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान जेटी-610 जकार्ता से पंगकल पिनांग जा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद संपर्क टूट गया था, जिस समय विमान से संपर्क टूटा, उस समय विमान समुद्र के ऊपर उड़ान भर रहा था। जानकारी के मुताबिक, सुबह 6.45 बजे पोत यातायात सेवा अधिकारी सुयादी को एक टगबोट 'एएस जाया द्वितीय' से एक रिपोर्ट मिली कि उनके चालक दल के सदस्यों ने विमान का मलबा देखा है।

उन्हें संदेह है कि यह लॉयन एयर के विमान का मलबा हो सकता है, जो वेस्ट जावा के करावांग में तानजुंग बंगिन के पास समुद्र में तैर रहा था। सुयादी ने कहा, सुबह 7.15 बजे टगबोट ने बताया कि वे दुर्घटनास्थल के करीब थे और उनके क्रू के सदस्यों ने विमान का मलबा देखा था। उन्होंने कहा कि सुबह नौ बजे से यात्रियों और विमान के चालक दल के सदस्यों की कोई सूचना नहीं थी।

उन्होंने कहा कि दो और जहाज, एक टैंकर और एक मालवाहक जहाज भी उस दुर्घटनास्थल के पास जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, लॉयन एयर 610 ने सुबह 6.20 बजे जकार्ता से उड़ान भरी थई और सुबह 6.33 बजे उसका संपर्क टूट गया था। फिलहाल तलाशी एवं बचाव अभियान जारी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »