28 Mar 2024, 20:23:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान खान की बहन पर कस सकता है कानूनी शिकंजा यूएई में है बेनामी संपत्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2018 1:16PM | Updated Date: Oct 28 2018 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन सहित 44 प्रमुख राजनीतिज्ञ और सरकारी अधिकारी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बेनामी संपत्ति के मालिक हैं। इसका खुलासा उच्चतम न्यायालय में पाकिस्तानी फेडरल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एफआईए) द्वारा पेश सूची में हुआ। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान से विदेशों में अवैध तरीके से धन के अंतरण से संबंधित मामले की सुनवाई कर रहे पाकिस्तानी उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मियां साकिब निसार की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष यह सूची पेश की गई है। 
 
सरकारी प्रवक्ता की मां का नाम भी शामिल
इस सूची में आर्थिक एवं उर्जा मामलों के सरकारी प्रवक्ता फारूख सलीम की मां का नाम भी शामिल है। खबर में बताया गया कि जांच में पता चला कि सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता मुमताज अहमद मुस्लिम 16 संपत्तियों के मालिक हैं और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के मंत्री रहे अमीन फहीम की विधवा रिजवाना अमीन के पास चार संपत्तियां हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »