28 Mar 2024, 20:27:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उड़ते प्लेन पर कर रहा था शूटिंग, गिरने से गायक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2018 12:09PM | Updated Date: Oct 26 2018 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओटावा। कनाडा में एक गायक उड़ते प्लेन के विंग पर खड़ा होकर वीडियो बना रहा था। अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरा। शनिवार को हुए इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के वर्नन इलाके की है। गायक-रैपर की पहचान 34 वर्षीय जॉन जेम्स मैकमुरे के रूप में हुई। अपना म्यूजिक वीडियो शूट करने के दौरान वह हादसे का शिकार तब हुए, जब प्लेन हल्का-सा नीचे की ओर झुक गया था।
 
मीडिया रिपोर्ट्स में मैकमुरे के मैनेजर रेयान डेसरोचर्स के हवाले से बताया गया कि विंग से गिरने पर उन्होंने पैराशूट खोलने की कोशिश की थी। मगर वह खुला ही नहीं, जबकि गायक ने इस स्टंट के लिए खास तौर पर तैयारियां की थीं। बता दें कि कनाडा में रैपर को उनके एक से एक स्टंट्स के लिए जाना जाता था, जिन्हें वे अपने म्यूजिक वीडियो का हिस्सा भी बनाते थे। 
 
गानों को नई दिशा देने का प्रयास कर रहे थे
डेसरोचर्स के मुताबिक, मैकमुरे म्यूजिक वीडियो और एक्सट्रीम स्पोर्ट्स को लेकर काफी  जुनूनी थे। वह अपने निजी रुझान के जरिए गानों को नई दिशा देना चाह रहे थे। हालांकि, घटना के बाद पायलट ने प्लेन पर काबू पा लिया था और सही-सलामत लैंडिंग कर ली थी।
 
पहले एक शूट में प्लेन से लगाई थी छलांग
उन्होंने इससे पहले द मैन गाने के एक शूट के दौरान एक प्लेन से छलांग भी लगाई थी, जिसे लेकर वह सुर्खियों में रहे थे। मैकमुरे के अकाउंट को इंस्टाग्राम पर 17,000 से अधिक लोग फॉलो करते हैं। मूलरूप से कैल्गरी शहर के रहने वाले रैपर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर समय समय पर अजीबो-गरीब स्टंट्स के वीडियो बनाकर पोस्ट करते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »