मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के पश्चिमी प्रांत जालिस्को के एक खेत में बनी गुमनाम कब्रों में करीब चार महीने पुराने कम से कम 19 शव बरामद हुये हैं। इनमें से तीन शव महिलाओं के हैं। एक स्थानीय जांचकर्ता ने गुरूवार को यह जानकारी दी। इनमें सबसे पहले सोमवार को एक कब्र का पता चला था। इसके बाद शुरू हुई जांच में एक के बाद कई कब्र सामने आती गईं।
ये पता नहीं चल सका है कि मारे गए लोग स्थानीय निवासी थे या फिर उन्हें कहीं और से लाकर यहां दफनाया गया। बीते सप्ताह ऐसे ही एक और मामले में गुमनाम कब्रों से 16 शवों को बरामद किया गया था। देश में सक्रिय मादक पदार्थों के तस्करों से निपटने के लिए 2006 में सेना को तैनात किया गया था। तब से यहां करीब दो लाख से अधिक हत्या हो चुकी हैं। बीते साल यहां 28,702 लोग खूनी हिंसा के शिकार होकर असमय ही जान गंवा चुके हैं।