29 Mar 2024, 15:51:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार में अब भी हो रहा है नरसंहार: संयुक्त राष्ट्र जांचकर्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2018 12:30PM | Updated Date: Oct 25 2018 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र।  संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं ने बुधवार को कहा कि म्यामां में अभी भी रोंहिग्या मुसलमानों का नरसंहार हो रहा है और वहां की सरकार लगातार यह दिखा रही है कि वहां पूरी तरह से कार्यशील लोकतंत्र को स्थापित करने में उसकी कोई रुचि नहीं है।
 
म्यामां को लेकर बने संयुक्त राष्ट्र के तथ्यान्वेषी मिशन के अध्यक्ष मार्जुकी दारूसमन ने कहा कि हजारों रोंहिग्या मुसलमान अब भी बांग्लादेश की तरफ पलायन कर रहे हैं और बौद्ध बहुल देश में पिछले साल के क्रूर सैन्य अभियान के बाद वहां बचे करीब ढाई से चार लाख लोगों को सबसे गंभीर प्रतिबंधों और दमन का सामना करना पड़ रहा है।
 
उन्होंने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘वहां अब भी नरसंहार जारी है।’’ म्यांमा में मानवाधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष जांचकर्ता यांगी ली ने कहा कि उन्होंने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के कई अन्य लोगों ने उम्मीद की थी कि आंग सान सू ची के शासन में वहां की स्थिति पहले से काफी अलग होगी, लेकिन वास्तव में यह बहुत अलग नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »