19 Apr 2024, 15:45:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया में पत्नी के साथ मस्ती करते नजर आए ब्रिटिश राजकुमार हैरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 12:25PM | Updated Date: Oct 23 2018 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केनबरा। प्रिंस हैरी ने आॅस्ट्रेलिया के आधिकारिक दौरे के दौरान सोमवार को दुनिया के सबसे बड़े रेत द्वीप फ्रेजर द्वीप का दौरा किया। हालांकि, इस दौरान उनकी गर्भवती पत्नी मेगन मार्कल ने आधिकारिक कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक फ्रेजर द्वीप क्वींसलैंड के पूर्व में स्थित है और इसका 1,630 वर्ग किलोमीटर हिस्सा वनक्षेत्र है। ड्यूक आॅफ ससेक्स एक संरक्षण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और इस क्षेत्र के पारंपरिक भोजन का लुत्फ उठाएंगे, जिसमें बेरीज और मगरमच्छ का मांस शामिल है। केंसिंग्टन पैलेस ने शनिवार को घोषणा की थी कि मेगन भी द्वीप की यात्रा करेंगी, लेकिन वह आधिकारिक यात्रा का हिस्सा नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »