20 Apr 2024, 15:23:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कांगो में विद्रोहियों ने अपहृत 13 बच्चों की हत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 4:37PM | Updated Date: Oct 22 2018 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किशासा। कांगो विद्रोहियों ने इबोबा में अपहृत 13 नागरिकों की हत्या कर दी है और करीब 12 बच्चों को अपहृत कर लिया है। कांगो गणराज्य सेना ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि संयुक्त लोकतांत्रिक बलों ने कांगो सैन्य ठिकानों और बेनी के पास अनेक जगहों पर शनिवार और रविवार को हमले किये।  
 
गौरतलब है कि विद्रोहियों ने हाल के वर्षों में सैकड़ों नागरिकों की हत्या कर दी है। कांगों के पूर्वाेत्तर में अनेक विद्रोही समूह सक्रिय हैं। 'दि गार्डियन' ने बाल्य संरक्षण समूह का हवाला देते हुए बताया कि कांगों के उत्तरी कीव के बेनी में फिरौती के लिए बच्चों के अपहरण नया चलन शुरू हुआ है। वर्ष 2017 में उत्तर कीव में करीब 34 अपहृत लोगों की हत्या कर दी गयी है। यहां 2017 में करीब 215 बच्चे अपहृत किये गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »