26 Apr 2024, 00:51:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुतिन और बोल्टन की मुलाकात तय : रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 12:08PM | Updated Date: Oct 22 2018 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित मुलाकात को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्रि पेशकोव ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन के कार्यक्रम में बदलाव को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में पेशकोव ने इससे इंकार करते हुए कहा कि इस बैठक को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 
 
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के साथ मध्यम दूरी तक मार करने वाले परमाणु हथियारों को लेकर की गयी आईएनएफ संधि से अलग होने की चेतावनी दी है। ट्रम्प ने कहा कि रूस इस संधि के नियमों का उल्लंघन कर रहा है। बोल्टन वरिष्ठ रूसी अधिकारियों से चर्चा करने के लिए 22 अथवा 23 अक्टूबर को मास्को पहुंचेंगे। श्री बोल्टन को अमेरिका के आईएनएफ संधि से अलग होने की योजना से रूस को अवगत कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »