28 Mar 2024, 23:27:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया : बाजार में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प - 55 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2018 12:19PM | Updated Date: Oct 21 2018 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबूजा। उत्तरी नाइजीरिया में कदुना के एक बाजार में दो समुदायों के लोगों के बीच हई हिंसक झड़पों में 55 लोगों की मौत हो गई है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि कसुवान मगानी बाजार में ठेले वालों के बीच विवाद के बाद हाउसा मुसलमानों और अदार ईसाई युवकों में लड़ाई हो गई। बाजार में हुए विवाद में गुरुवार को दो लोग मारे गए। पुलिस ने अस्थायी तौर पर हिंसा रोक दी लेकिन अदार युवाओं ने हाउसा निवासियों पर हमला किया और उनके घरों को जलाया। 
 
बुहारी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और लोगोंं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “विभिन्न सम्प्रदायों के बीच सौहार्द के बिना दैनिक कार्याें का हो पाना असंभव है।” पुलिस आयुक्त ने कहा, “दो संप्रदायों के बीच हुई झड़पों में अभी तक लगभग 22 लोग गिरफ्तार किये गए हैं।”रिपोर्ट के अनुसार प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »