29 Mar 2024, 14:44:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुबई में घर लेने वाले लोगों पर आयकर की नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2018 11:05AM | Updated Date: Oct 20 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। आयकर विभाग ने पिछले कुछ वर्षों में दुबई में महंगी संपत्तियां खरीदने वाले कम से कम 7,500 भारतीयों के खिलाफ जांच शुरू की है। इंकम टैक्स डिपार्टमेंट की खुफिया और आपराधिक जांच (आई एंड सीआई) शाखा ने ऐसे भारतीय नागरिकों का डेटा प्राप्त किया है जिन्होंने दुबई में रियल एस्टेट में निवेश किया है। साथ ही विदेशों में ऐसे निवेश किए गए धन के स्रोतों की भी जांच कर रहे हैं।
 
खबरों के मुताबिक टैक्स अथॉरिटी इसकी भी जांच कर रही है कि क्या उन भारतीयों द्वारा अधिग्रहित इन रियल एस्टेट परिसंपत्तियों को अपने टैक्स एजेंसी को घोषित किया गया है या नहीं। दुबई लैंड डेवलेपमेंट के अनुसार, 2018 के पहले तीन महीनों में दुबई में कम से कम 1,387 भारतीय नागरिकों ने निवेश किया है। इन्होंने दुबई में 1,550 अचल संपत्ति का लेनदेन कर करीब 3 अरब दिनार का निवेश किया है। सिर्फ 2017 में ही भारतीय निवेशकों ने दुबई में 15.6 बिलियन दिनार का निवेश किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »