17 Apr 2024, 01:29:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रोहिंग्या युवतियों को मानव तस्करी का जोखिम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 5:00PM | Updated Date: Oct 17 2018 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रवास एजेंसी ने खुलासा किया है बंगलादेश में शरणार्थी शिविरों में रह रही रोहिंग्या युवतियों को मानव तस्करी का जोखिम सबसे अधिक है और मानव तस्करों की तेज नजर इन पर रहती हैं। एजेंसी ने बताया कि गरीब परिवारों के लाेग अपनी लड़कियों को काम करने के लिए बाहर भेजने को मजबूर हैं और मानव तस्कर इसी बात का सबसे अधिक फायदा उठाते हैं। ऐसी युवतियां उनके जाल में आसानी से फंस जाती हैं।
 
यहां के मछली बाजार में काम कर रही एक रोहिंग्या महिला ने बताया कि शिविरों के भीतर महिलाओं के लिए काम के अवसर बहुत ही सीमित हैं और ऐसे में उन्हें बाहर ही आना पड़ता है। कॉक्स बाजार क्षेत्र में दो तिहाई महिलाएं को बंधुआ मजदूर बनने का लालच दिया जाता है और लगभग 10 प्रतिशत शारीरिक उत्पीड़न का शिकार होती हैं। प्रवास एजेंसी के मानव तस्कर विरोधी स्टाफ ने लगभग 100 रोहिंग्या लोगों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है और इन्हें शारीरिक, कानूनी तथा स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराई है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »