19 Apr 2024, 10:45:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भूमि घोटाले में पीएमएल-एन के दो नेता काली सूची में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2018 6:09PM | Updated Date: Oct 13 2018 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज(पीएमएल-एन) के  दो नेताओं को एक बड़े भूमि घोटाले में संलिप्तता के आरोप में आप्रवासन अधिकारियों ने  काली सूची में डाल दिया है। आधिकारिक बयान के अनुसार पीएमएल-एन के नेताओं ख्वाजा साद रफीक और उनके भाई सलमान रफीक  को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो(एनएबी) के निर्देश पर आप्रवासन अधिकारियों ने काली सूची में डाल दिया है।

'जियो न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार आप्रवासन और पासपोर्ट महानिदेशालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों नेताओं को भविष्य में पासपोर्ट सेवा को लेकर काली सूची के 'वर्ग बी' में डाला गया है। एनएबी ने गत वर्ष नवंबर में ख्वाजा साद रफीक से जुड़े लाहौर में पेरागॉन हाउंिसग सोसायटी एवं पंजाब लैंड डेवलप्मेंट कंपनी (पीएलडीसी) के खिलाफ जांच शुरू की थी। दोनों भाई हाल के महीनों में एनएबी जांच दल के समक्ष कई बार पेश हो चुके हैं। 

 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »