25 Apr 2024, 16:17:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में बाढ़ से 200 लोगों की मौत - संरा ने जताया दुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2018 2:07PM | Updated Date: Oct 12 2018 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र(संरा) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नाइजीरिया के एक दर्जन प्रांतों में बाढ़ के कारण 200 लोगों की मौत तथा 1310 लोगों के घायल होने पर घोषणा अत्यंत दुख जताया है।  इससे तकरीबन 20 लाख लोग  प्रभावित हुये हैं। संरा की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया में अगस्त में शुरू हुई भारी बारिश के कारण यहां की दो मुख्य नदियों नाइजर और बेनूयी के बांध टूट गये जिससे देश में बाढ़ के कारण भारी तबाही हुई। सबसे अधिक प्रभावित चार प्रमुख प्रांतों में शामिल कोगी, अनामबरा और डेल्टा में राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया गया।  
 
रिपोर्ट के अनुसार 561,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गये और 350,000 लोगों को तुरंत अस्थायी आश्रय, भोजन, पेयजल, घरेलू सामान और चिकित्सा सुविधा की जरूरत है। इसके अतिरिक्त 150,000 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई  जिससे मध्यम अवधि के लिए खाद्य सुरक्षा की गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई क्योंकि किसान के सामने मुख्य फसलों को उगाने की चुनौती है। 
 
इस विभीषिका में 80,000 मकान क्षतिग्रस्त हो गये जिसमें 18,000 पूरी तरह से ध्वस्त हो गए, 320 सड़कें तथा पुल नष्ट हो गए।  इसके चलते बच्चे एक हफ्ते तक स्कूल नही जा सके है। संरा प्रमुख ने पीड़तिों के परिजनों तथा वहां की सरकार और नाइजीरिया के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »