20 Apr 2024, 00:58:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुतिन की लोकप्रियता गिरकर 39 फीसदी हुई : सर्वे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2018 11:04AM | Updated Date: Oct 9 2018 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लोकप्रियता में गत एक वर्ष के दौरान 20 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है क्योंकि देश की जनता नए पेंशन कानून को लेकर खासी असंतुष्ट है। ताजे सर्वेक्षण रिपोर्ट में इस आशय का दावा किया गया है।

गौरतलब है कि पुतिन ने पिछले कई माह से जारी राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के बावजूद पुरुषों के लिए पेंशन उम्र सीमा बढ़ाकर 65 और महिलाओं के लिए 60 वर्ष करने के  विवादास्पद कानून पर गत सप्ताह हस्ताक्षर कर दिये। यह कानून वर्ष 2019 से लागू होना है। 

मास्को टाइम्स ने लेवाडा की ओर से कराये गये इस सर्वेक्षण के हवाले से कहा कि नवंबर 2017 में  पुतिन की व्यक्तिगत विश्वसनीयता स्तर 59 प्रतिशत थी जो सितंबर 2018 में गिरकर 39 फीसदी पर आ गया है। गत जून में जब सरकार ने पेंशन सुधार योजना की घोषणा की थी तो 48 प्रतिशत लोगों ने कहा था कि उनका  पुतिन में विश्वास है।  
 
इतना ही नहीं गत एक वर्ष के दौरान  पुतिन के प्रति अविश्वास का स्तर सात से बढ़कर 13 फीसदी पर जा पहुंचा है। लेवाडा के निदेशक लेव गुडकोव ने वेदोमोस्ती बिजनेस डेली से कहा,"लोग मानते हैं कि सरकार आबादी के खर्च पर अपनी समस्याओं को हल करने की कोशिश कर रही है। यह उस चीज पर अतिक्रमण करता है जिसे लोग अपनी पेंशन बचत मानते हैं।" 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »