29 Mar 2024, 12:11:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस ने साइबर हमले के आरोपों से किया इनकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2018 10:45AM | Updated Date: Oct 7 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। रूस का विश्वव्यापी साइबर हमलों में शामिल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हाल में अमेरिका, ब्रिटेन कनाडा समेत नीदरलैंड की खुफिया एजेंसी ने खुलासा किया कि किस तरह 'रूसी साइबर साजिश' का भंडाफोड़ हुआ और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
 
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार नीदरलैंड के अधिकारियों ने चार संदिग्धों की पहचान की जिनके पास राजनयिक पासपोर्ट था। राजनयिक पासपोर्ट के रखने का मतलब है कि उन्हें नीदरलैंड में गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है, मेजबान देश में राजनयिकों के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है। गिरफ्तार किये गये लोगों में दो सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और दो सहायक एजेंट हैं। दूसरी तरफ रूसी विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन और नीदरलैंड के आरोपों को खारिज करते हुुए कहा कि यह एक सुनियोजित अभियान के तहत उठाया गया कदम है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »