29 Mar 2024, 04:03:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारतीय मूल की रीता को अमेरिका में अहम जिम्मा!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2018 12:09PM | Updated Date: Oct 5 2018 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक परमाणु विशेषज्ञ रीता बरनवाल को ऊर्जा मंत्रालय के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर नियुक्त करने के लिए नामित किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने बताया कि ट्रंप ने रीता बरनवाल को ऊर्जा मंत्रालय में सहायक ऊर्जा सचिव (परमाणु ऊर्जा) के तौर पर नामित करने की घोषणा की है और अगर सीनेट उनके नाम को मंजूरी दे देती है तो वह सहायक ऊर्जा सचिव के तौर पर पद संभाल लेंगी। उन पर विभाग के परमाणु प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे के विकास एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी। 
 
बरनवाल फिलहाल मंत्रालय के ही गेटवे फॉर एक्सीलरेटेड इनोवेशन इन न्यूक्लियर (जीएआईएन) पहल में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह वेस्टिंगहाउस में प्रौद्योगिकी विकास एवं अनुप्रयोग निदेशक के तौर पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने बेशटेल बेटीस में मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी मैनेजर के तौर पर भी काम किया है।
 
वहां उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक रिएक्टरों के लिए परमाणु ईंधन में शोध एवं विकास का नेतृत्व किया। उन्होंने एमआइटी से मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग में स्रातक किया है और मिशिगन विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। वह एमआईटी के पदार्थ अनुसंधान प्रयोगशाला और यूसी बर्कले के परमाणु अभियांत्रिकी विभाग के सलाहकार बोर्ड में भी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »