29 Mar 2024, 04:34:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके, 30 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2018 7:25PM | Updated Date: Sep 29 2018 7:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के डोंगगाला में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किये गये जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई। सामाचार पत्र जकार्ता पोस्ट ने शनिवार को यह जानकारी दी। भूकंप की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि इसने बिजली और पानी आपूर्ति और इंटरनेट व्यवस्था को बुरीतरह प्रभावित किया है। यहां तक कि डाक्टरों को मरीजों की देखभाल में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मध्य सुलावेसी के पालु स्थित उंदाता क्षेत्रीय अस्पताल के निदेशक कोमांग आदि सुजेंद्र ने बताया कि अस्पताल में अबतक 30 लोगों के मरने की खबर है। इन सब लोगों की मौत का कारण शुक्रवार को दोपहर के बाद आये भूकंप के जबरदस्त झटकों को बताया जाता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »