28 Mar 2024, 22:34:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया: भूकंप के बाद सुनामी का कहर, अबतक 30 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2018 10:15AM | Updated Date: Sep 29 2018 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया में भूकंप व सुनामी से भीषण तबाही हुई है। यहां केवल एक अस्‍पताल में 30 शव मिले हैं। भूकंप व सुनामी इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप और इसके आसपास के इलाके में आए हैं। अस्पताल के एक अधिकारी ने इतने लोगों के शव वहां रखे होने की बात कही। उन्‍होंने यह भी कहा कि यहां भर्ती कई लोगों को इलाज मुहैया कराने के लिए विशेषज्ञों की जरूरत है।
 
भूकंप व सुनामी से सुलावेसी द्वीप में भीषण तबाही हुई है, जहां की आबादी करीब 3,50,000 है। इस आपदा के कारण यहां बड़ी संख्‍या में लोग प्रभावित हुए हैं। यहां शुक्रवार को विनाशकारी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 7.5 मापी गई थी। इस दौरान समुद्र में करीब दो मीटर (6.6 फुट) तक ऊंची लहरें उठी थीं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, सुलावेसी में भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।
 
इस विनाशकारी भूकंप व सुनामी के बाद सामने आए वीडियो में डरे-सहमे लोग जान बचाने और अपनों की तलाश में भागते-दौड़ते, रोते-चीखते नजर नजर आ रहे हैं। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप व सुनामी के कारण कई इमारतें गिर गई हैं, जबकि समुद्र में उतरे जहाज बह गए हैं। यहां सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन बाद में हटा ली गई।
 
इंडोनेशिया में पिछले महीने भी भूकंप आया था, जिसने भीषण तबाही मचाई थी। 5 अगस्‍त को आए भूकंप में 460 लोगों की जान चली गई थी। इससे पहले 2004 में इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में आए भूकंप और सुनामी से भी व्‍यापक विनाश हुआ था। इसने पूरे हिंद महासागर क्षेत्र को प्रभावित किया था। भारत में तमिलनाडु के तटीय इलाकों में व्‍यापक क्षति हुई थी और जानमाल का नुकसान हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2004 में आई सुनामी के कारण पूरे हिंद महासागर में 2,26,000 लोगों की जान चली गई थी। इनमें से 1,20,000 से अधिक की मौत अकेले इंडोनेशिया में हो गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »