29 Mar 2024, 18:49:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस और अजरबैजान द्विपक्षीय संबंध बना रहे हैं : पुतिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2018 11:57AM | Updated Date: Sep 28 2018 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाकू। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस और अजरबैजान पारस्परिक सम्मान और हितों को लेकर संतुलन के आधार पर द्विपक्षीय संबंध बना रहे हैं। पुतिन यहां रूस-अजरबैजान क्षेत्रीय मंच की बैठक को संबोधित करने के दौरान, रूस और अजरबैजान के बीच संबंधों के बारे में बात करते हुए कहा, ''मैं यह इंगित करना चाहता हूं कि हमारे देशों के बीच संबंध निश्चित रूप से अच्छे पड़ोसी और पारस्परिक सम्मान के सिद्धांतों पर आधारित हैं।

हमलोग हमेशा हितों को लेकर संतुलन चाहते हैं और इसे खोजने में सफल होते हैं।''  रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस और अजरबैजान के बीच संबंधों के आगे के विकास के लिए मार्ग प्रशस्त करने के दस्तावेजों पर एक सितंबर को रूस के सोची में ब्लैक सी रिजॉर्ट में आयोजित एक शिखर सम्मेलन में हस्ताक्षर किए गए थे।

रूसी न्यूज एजेंसी तास के वेबसाइट पर कहा गया, कि पुतिन ने उल्लेख किया कि अजरबैजान के बाजार में लगभग 700 संयुक्त उद्यम सक्रिय थे, जबकि देश में रूस का प्रत्यक्ष निवेश 1.5 अरब डॉलर से अधिक है। वर्ष 2017 में,  अजरबैजान के कृषि उत्पादों की रूस में आपूर्ति में लगभग 12प्रतिशत हुई जो 500 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई। हमारे सहयोगी इस क्षेत्र में विशेष रुचि ले रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »