18 Apr 2024, 16:20:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इदलिब को लेकर रूसी-तुर्की समझौते के महत्व को बल दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2018 12:52PM | Updated Date: Sep 27 2018 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। रूस, ईरान और तुर्की के विदेश मंत्रियों सर्गेई लावरोव, जावद जरीफ और मेवलट कैवसुग्लू ने बुधवार को सीरिया के इदलिब को लेकर रूसी-तुर्की समझौते के महत्व पर बल दिया। इस समझौते के तहत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखते हुए नागरिकों की रक्षा को प्राथमिकता दी गयी है। रूस के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी गयी।
 
रूसी न्यूज एजेंसी तास के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर विदेश मंत्रियों ने मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के अनुसार बैठक में सहभागियों ने 17 सितंबर को सोची में इदलिब की स्थिति के स्थिरीकरण पर हुए समझौते का गहरायी आकलन किया। इस समझौतों के तहत आतंकवादियों के खिलाफ बिना समझौते के लड़ाई जारी रखते हुए नागरिकों की रक्षा करना संभव बनाया गया। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक में सीरिया की संवैधानिक समिति के कार्यों को शुरू करने के लिए और अधिक सक्रिय प्रयासों के महत्व को भी रेखांकित किया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »