23 Apr 2024, 20:29:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुरातत्वविदों ने मिस्र में ‘विशाल’ प्राचीन इमारत की खोज की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 11:30AM | Updated Date: Sep 26 2018 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र में पुरातत्वविदों ने काहिरा से 20 किलोमीटर दक्षिण में मिट रिहाना शहर में एक ‘विशाल’ प्राचीन इमारत की खोज की है। एंटीक्युटिज मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पुरातत्वविदों को इमारत में एक बड़ा रोमन स्नानागार और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए एक विशाल कक्ष जैसे आकार का स्थान भी मिला है।

सुप्रीम काउंसिल ऑफ एंटीक्युटिज के महासचिव मोस्तफा वजीरी ने कहा कि इमारत क्षेत्र के आवासीय ब्लॉक का हिस्सा लगती है जो पहले मिस्र की राजधानी मेम्फिस था। मिस्र ने उम्मीद व्यक्त की है कि इस तरह की खोजों से पर्यटन विशेषकर पुरातन पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने वालों को बढ़ावा मिलेगा। वर्ष 2011 में राजनीतिक अस्थिरता के कारण मिस्र में पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »