18 Apr 2024, 10:55:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान में सैन्य परेड के दौरान आतंकवादी हमले 24 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2018 5:46PM | Updated Date: Sep 22 2018 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। ईरान के पश्चिमोत्तर अहवाज शहर में सेना की परेड के दौरान शनिवार को हुए आतंकवादी हमले में 24 लोगों की मौत हो गयी।  सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी। यह परेड इराक में 1980 में शुरू युद्ध की याद में आयोजित की गयी थी। आतंकवादियों  के एक दल ने परेड देखने के लिए बैठे अधिकारियों को लक्ष्य करके हमला  किया। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस बीच मेहर संवाद समिति ने बताया कि इस हमले में कई लोगों की मौत हुयी है और अनेक घायल हो गये। देश की राजधानी तेहरान और अन्य स्थानों पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »