20 Apr 2024, 06:00:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफ्रीका के तंजानिया में नौका पलटने से अब तक 44 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2018 10:21AM | Updated Date: Sep 21 2018 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कंपाला। विक्टोरिया झील में एक नौका के डूबने से उस पर सवार कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई है। तंजानिया के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मवांजा क्षेत्रीय आयुक्त जॉन मोंगेला ने बताया कि नौका डूबने के बाद 37 लोगों को बचा लिया गया।
 
उन्होंने बताया, ‘‘मैं इस बारे में कयास नहीं लगा सकता कि कितने लोग नौका पर सवार थे। फिलहाल हमारा मुख्य जोर बचाव कार्य पर है। ’’ इस तरह की नौकाओं पर अक्सर सैकड़ों लोग सवार होते हैं और ये खचाखच भरी होती हैं। नौका उकारा द्वीप से बुगोलोरा जा रही थी और यह मवांजा के पास डूब गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »