29 Mar 2024, 04:02:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नजीब रजाक पर धनशोधन के 21 मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 5:01PM | Updated Date: Sep 20 2018 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालंपुर। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक के निजी बैंक खाते में 68.10 करोड़ डॉलर के हस्तांतरण के संबंध में उनके खिलाफ धनशोधन के कुल 21 आरोप तय किए गए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक नूर राशिद इब्राहिम ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। इब्राहिम ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति पर अपने खाते में अवैध धन जमा कराने के नौ, अवैध धन का उपयोग करने के पांच जबकि किसी अन्य खाते में अवैध रूप से धन जमा कराने के सात मामले दर्ज हैं।

रजाक पर गुरुवार को अदालत में भ्रष्टाचार के आरोप तय किए जाएंगे। उन पर मलेशिया डेवलपमेंट बेरहाड (एमडीबी) कंपनी से अवैध रूप से धन वसूलने और उसे अपने निजी बैंक खातों में जमा कराने का आरोप है। एमडीबी की जांच कर रहे अमेरिकी न्याय विभाग ने श्री रजाक पर कंपनी से अवैध रूप से 68.10 करोड़ डॉलर वसूलकर अपने निजी खाते में हस्तांरित करने का आरोप लगाया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »