16 Apr 2024, 23:20:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलीपींस में भूस्खलन से चार मरे, कई मलबे में फंसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 5:00PM | Updated Date: Sep 20 2018 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनीला। फिलीपींस में गुरुवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। सेबू द्वीप के नागा शहर के बाहरी इलाके में चूना पत्थर की खदान के पास बने घर भारी बारिश के बार भूस्खलन की चपेट में आ गये जिसमें बड़ी चट्टानों और मलबे में दबे चार लोगों को जीवित निकाल लिया गया। पुलिस अधिकारी डेबोल्ड सिनास ने बताया कि भूस्खलन में 20 से 24 घर जमींदोज हो गये और उनमें रहने वाले लोग मलबे में फंस गए। शहर के पार्षद कारमेलिनो क्रुज ने एएनसी समाचार चैनल को बताया कि 50 से 80 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचावकर्मी उन्हें तलाश रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी भी जमीन में कंपन महसूस किया जा रहा है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »