29 Mar 2024, 19:06:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लंदन में एक समारोह के दौरान लड़खड़ाते दिखे पाक उच्चायुक्त, विदेश मंत्री ने किया तलब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 1:21PM | Updated Date: Sep 18 2018 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन/ इस्लामाबाद। लंदन में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान पाकिस्तानी अधिकारी की हरकतों से पाकिस्तान को शर्मसार होना पड़ा है। समारोह में मौजूद पाकिस्तान के उच्चायुक्त साहेबजादा अहमद खान का एक विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विडियो में खान को कुछ फिल्म कलाकारों को स्टेज पर बुलाना था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह शराब के नशे में झूम रहे हैं। विडियो में पाकिस्तानी उच्चायुक्त की जुबान बुरी तरह से लड़खड़ा रही है। मंच पर मौजूद दूसरे लोग भी उनकी हरकत देखकर हंस रहे हैं।  विडियो एक सप्ताह पुराना है।
 
वीडियो को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने ट्वीट किया है कि, 'यूके में पाकिस्तानी उच्चायुक्त के व्यवहार से मैं बुरी तरह से शर्मिंदा हूं। उनसे तत्काल पाकिस्तान लौटने के लिए कहा गया है और अपने व्यवहार के लिए स्षष्टीकरण भी मांगा है।' सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी उच्चायुक्त के व्यवहार की काफी आलोचना हो रही है। पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के सख्त तेवर देखने के बाद मंत्रालय की तरफ से भी प्रेस रिलीज जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »