29 Mar 2024, 14:51:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एशियाई मूल के गृह मंत्री के लिए साथ आए भारत-पाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2018 11:31AM | Updated Date: Sep 17 2018 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारत और पाकिस्तान की तल्खियों को लेकर जो खबरें दुनियाभर में प्रसारित हैं उन खबरों के उलट लंदन में एक ऐसा दुर्लभ मौका देखने को मिला है, जिसकी कल्पना शायद ही कोई करता होगा। दरअसल, ब्रिटेन के पहले एशियाई मूल के गृह मंत्री साजिद जावेद के स्वागत के लिए भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी समूह एक साथ आए। 
 
कंजर्वेटिव फ्रेंड्स आॅफ इंडिया, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने पाकिस्तानी मूल के जावेद की, मंत्रिमंडल में वरिष्ठ पदों में से एक पर 'ऐतिहासिक नियुक्ति' को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जावेद ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा, 'यह एक उदाहरण है कि हमारे सभी समुदाय एक बेहद अच्छे दोस्त की तरह साथ काम कर रहे हैं।' इस मौके पर जावेद के साथ उनकी मां, भाई, पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे। जावेद के पिता पाकिस्तान में बस चालक थे।
 
उनके पिता 1960 के दशक में ब्रिटेन आ गए थे। जावेद ने कहा, 'यह मेरे माता-पिता की बदौलत है कि मैं यहां आपके सामने खड़ा हूं। हम इस देश की पेशकश का एक मुख्य हिस्सा हैं और ब्रिटिश समाज की एक अनिवार्य संपदा हैं।' उन्होंने अपनी पूर्ववर्ती अंबर रूड के इस्तीफे के बाद इसी साल अप्रैल के अंत में ब्रिटेन के गृह मंत्री की जिम्मेदारी संभाली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »