18 Apr 2024, 19:09:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में 7 साल में पहली बार स्थानीय परिषद के लिए मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2018 11:21AM | Updated Date: Sep 17 2018 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरिया में चल रहे संघर्ष के बीच 2011 के बाद पहली बार स्थानीय चुनाव आयोजित किया गया। यह चुनाव विदेश समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ वर्षों की लड़ाई के बाद शांति व सुरक्षा के लौटने की निशानी है। रविवार को मतदान केन्द्र स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे शुरू हुए और शाम को सात बजे बंद होने का समय था।
 
सीरियाई समाचार एजेंसी साना के अनुसार, सभी प्रांतों में इस चुनाव में 18478 सीटों के लिए 40000 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, 'नागरिकों के लिए मतदान केन्द्र खुले ताकि वे स्थानीय परिषदों में अपने अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए वोट डालें।' स्थानीय टीवी पर प्रसारित फुटेज में राजधानी दमिश्क, तर्तूस और लाजेकिया में लोग मतदान करते हुए दिखाई दे रहे थे। सीरिया में यह चुनाव ऐसे समय हो रहा है कि दमिश्क के उपनगरीय भाग और दक्षिणी सीरिया में हालिया सफलता के बाद इस समय सीरियाई सेना और घटक फोर्स का इस देश के दो तिहाई भाग पर नियंत्रण है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »