28 Mar 2024, 15:29:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में गैस विस्फोट में एक मरा, 12 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2018 8:00PM | Updated Date: Sep 14 2018 8:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वांशिगटन। अमेरिका के बोस्टन शहर में गुरूवार को गैस आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन में लीकेज  के बाद हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। इससे अनेक घरों को भी नुकसान पहुंचा हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के कारण प्रभावित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति  बाधित हो गई। लारेंस, अंदोवर और उत्तर अंदोवर शहरों में कम से कम विस्फोट हुए हैं। मैसाच्यूसेट्स पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कम से कम 70 स्थानों पर विस्फोट के बाद आग लगी थी। इसके बाद कईं क्षेत्रों में गैस लीकेज होने के बाद वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। घायलों को लारेंस जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »