19 Apr 2024, 08:52:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बुरे वक्त से गुजर रहा अमेरिका : राष्ट्रपति रोहानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2018 10:46AM | Updated Date: Sep 13 2018 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरन। राष्ट्रपति रूहानी ने बुधवार को मंत्रीमण्डल की बैठक में इस बात की ओर संकेत किया कि इस समय अमरीका के पारंपरिक घटक भी उससे दूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के घटक अमरीका से दूरी बनाए रखने पर गर्व का आभास करते हैं। हसन रोहानी ने कहा कि अब बहुत से अन्तर्राष्ट्रीय संगठन भी अमरीकी नीतियों का समर्थन नहीं कर रहे हैं।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान समय में अमरीका की आंतरिक स्थिति पिछले वर्षों की तुलना में बहुत बदल चुकी है और वह बहुत बुरे हालात से गुजर रहा है। ईरान के राष्ट्रपति के अनुसार आज बहुत कम ही जानकार, लेखक या टीकाकार अमरीकी अधिकारियों का समर्थन करते हुए दिखाई देंगे जिसकी मिसाल अमरीकी इतिहास में कम ही देखने को मिलती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समय ईरान वर्चस्ववादियों के मुकाबले में एक ऐतिहासिक युद्ध के मोर्चे पर है और इस युद्ध में ईरानी राष्ट्र निश्चित रूप में विजयी होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »