29 Mar 2024, 18:11:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अगले साल रिटायर होंगे जैक मा;झांग संभालेंगे कमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2018 6:45PM | Updated Date: Sep 10 2018 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बींजिग। चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप होंल्डिग लिमिटेड के सह संस्थापक एवं अध्यक्ष जैक मा ने अपनी सेवानिवृत्ति की अटकलों को विराम देते हुये सोमवार को कहा कि वह अगले साल 10 सितंबर को रिटायर होंगे। अंग्रेजी भाषा के शिक्षक से दुनिया के सबसे चौथे अमीर व्यक्ति का सफर तय करने वाले जैक मा के बारे में यह रिपोर्ट आई थी कि वह अपने जन्मदिन के दिन आज ही अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं लेकिन उन्होंने एक सार्वजनिक पत्र में यह खुलासा किया है

कि वह 10 सितंबर 2018 को रिटायर होंगे। जैक मा ने अपने पत्र में लिखा है कि वह रिटायर होकर शिक्षा के क्षेत्र में वापसी करेंगे क्योंकि यह उन्हें सुकून देता है और उन्हें दूसरों का आशीर्वाद मिलता है। जैक मा ने बताया कि उनके बाद कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डैनियल झांग निदेशक मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। जैक मा वर्ष 2020 में होने वाली शेयरधारकों की वार्षिक बैठक तक निदेशक मंडल में रहेंगे। उन्होंने 10 मई 2013 को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा दिया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »