19 Apr 2024, 23:01:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रमंडल स्वर्ण विजेता सुमित ने जॉर्जियाई पहलवान को दी पटखनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2018 4:21PM | Updated Date: Sep 9 2018 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान सुमित ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए जार्जिया के पहलवान एवानओयदजे टेडो को 6-4 से पीटकर 43वें स्वर्गीय चौधरी हुकम सिंह स्मृति अंतर्राष्ट्रीय दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती जीत ली। पद्मभूषण से सम्मानित महाबली सतपाल हर वर्ष यह दंगल अपने पिता की याद में बवाना में करवाते हैं। दंगल में जार्जिया के पहलवानों सहित देश के 400 पहलवानों ने हिस्सा लिया। सबसे बड़ी कुश्ती में छत्रसाल स्टेडियम अखाड़े के सुमित ने जार्जिया के टेडो को पराजित किया।

दूसरी बड़ी कुश्ती में छत्रसाल स्टेडियम के सतेंद्र ने जार्जिया के अखोबादजे जुराब को 10-3 के बड़े अंतर से हराया। तीसरी बड़ी कुश्ती में छत्रसाल के हितेंद्र ने पंजाब के मंजीत को चित्त किया। सतपाल ने खुद कुश्तियों का संचालन किया और इन मुकाबलों को देखने के लिए 10 हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद थे। दंगल में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक रामचंद्र और दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार थे। महाबली सतपाल ने विजेता पहलवानों को इनामी राशि भेंट की।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »