20 Apr 2024, 14:25:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अपने खिलाफ छपे बेनामी लेख पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप, बताया- 'कायरतापूर्ण'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2018 11:00AM | Updated Date: Sep 7 2018 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। द न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित एक लेख को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जताई है। यह लेख अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लिखा है। लेख में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ऐसे तरीके से काम कर रहे हैं जो हमारे गणतंत्र की स्थिति के लिए हानिकारक है। जिस पर ट्रंप ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसे देशद्रोह और कायरतापूर्ण बताया। 
 
'आई एम पार्ट आॅफ द रेसिस्टेंस इनसाइड द ट्रंप ऐडमिनिस्ट्रेशन' शीर्षक के साथ लिखे इस लेख में अधिकारी ने कहा कि उन्होंने और उनकी जैसी सोच के सहकर्मियों ने राष्ट्रपति के अजेंडा और उनके खराब रुझानों को रोकने का आह्वान किया है। बिना नाम और परिचय वाले इस लेख में लेखक ने दावा किया कि ट्रंप अपने राष्ट्रपति पद के लिए ऐसी परीक्षा का सामना कर रहे हैं जो पहले कभी किसी आधुनिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने नहीं की। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक ट्वीट कर लेखक की पहचान पुरुष के तौर पर की है।
 
लेख लिखने वाले का नाम उजागर करने की मांग 
अखबार ने कहा कि वह लेखक के अनुरोध पर ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं कर रहा है। अधिकारी ने कहा, 'हम चाहते हैं कि प्रशासन सफल हो और मानते हैं कि उनकी कई नीतियों ने पहले ही अमेरिका को सुरक्षित और समृद्ध बनाया। हमारा मानना है कि हमारा पहला कर्तव्य इस देश के प्रति है और राष्ट्रपति इस तरीके से काम कर रहे हैं जो हमारे गणतंत्र के लिए अहितकारी है।' इस लेख के संबंध में ट्रंप ने पहले व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत और फिर ट्विटर पर भी अखबार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि 'बिना नाम का मतलब कायर, संपादकीय।'
 
एक ट्वीट में उन्होंने द न्यू यॉर्क टाइम्स से व्यक्ति की पहचान उजागर करने की मांग की। ट्रंप ने ट्विटर पर कहा, 'देशद्रोह। क्या यह तथाकथित वरिष्ठ अधिकारी सच में है या एक अन्य फर्जी सूत्र के साथ यह महज द न्यू यॉर्क टाइम्स की विफलता है। अगर कायर बेनाम व्यक्ति निश्चित तौर पर है तो टाइम्स को राष्ट्रीय सुरक्षा के मकसद से उसे एक बार सरकार को सौंपना चाहिए।' वॉइट हाउस ने इस संपादकीय को लिखने वाले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के इस्तीफे की मांग की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »